CLOSE

Weather पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ी ठंड, कोहरे-धुंध को लेकर जानिए IMD का अलर्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather कश्मीर में हुई जबरदस्त बर्फबारी ने दिल्लीवालों की कंपकपी बढ़ा दी है। रविवार सुबह भी दिल्ली के आसमान में कोहरे और धुंध की चादर छाई रही. दिल्ली के कई सेंटर्स में एयर क्लालिटी भी खराब बनी हुई है। एक्यूआई आज सुबह 460 के पार रहा। आज भी दिल्लीवालों को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली है।

मौसम की पहली बर्फबारी (Weather)

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। वीकेंड पर शुरू हुई बर्फबारी आज भी जारी है। मौसम के इस बदले गियर ने वादियों को और खुशनुमा बना दिया है। मैदानी इलाकों में भी ठंड पड़ने लगी है। कहीं-कहीं बारिश ने भी सर्दी का अहसास कराया है। कई जगहों पर एक इंच से ज्यादा बर्फ की चादर बिछ चुकी है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों में मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में 2 से 3 डिग्री पूर्वी भारत में, अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम भारत में और अगले 5 दिन में 2 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार सुबह और शाम को धुंध एवं घना कोहरा रहा। दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

- Advertisement -

दिल्ली में 21 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। इसके बाद राजधानी में तेज ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही IMD में कोहरा छाया रहा तथा सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान था।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

यूपी वालों के ठंड का इंतजार खत्म होने वाला है। यहां अब धीरे-धीरे ठंड का असर दिखने लगा है। पछुआ हवा के असर की वजह से पिछले तीन दिनों में लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आधा नवंबर बीतने के बाद अब रात में सर्दी बढ़ने लगी है।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शुक्रवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सर्द रातें तो हो ही रहीं हैं साथ में धुंध भी नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा वक्त में पछुआ हवाओं की वजह से ठंड का असर दिख रहा है। दो दिन बाद तापमान में और गिरावट आएगी।

- Advertisement -

इन जनपदों में छाया कोहरा (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो 17 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहा। इसकी सतही दृश्यता 200 मीटर से 1000 मीटर अनुमानित है।

इसके साथ ही पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह तड़के सुबह के समय तराई बेल्ट में कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। रविवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइची, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बलरामपुर में घना कोहरा छाया रहा।

आज यहां संभलकर! (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में आज 17 से 23 नवंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा और 24 नवंबर को ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है। 17 नवंबर रविवार को बिहार में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरा का ऑरेंज अलर्ट रहा. पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भी कोहरे का असर दिखा।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग में पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने से अत्यंत घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी में दिल्ली की तरह रातें सर्द हो रहीं हैं। सुबह कोहरा और धुंध की चादर दिख रही है। फिलहाल उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पछुआ हवाओं की वजह से ठंड का असर दिख रहा है। बुधवार के बाद से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। पश्चिमी राजस्थान में 18 नवंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से तमिलनाडु, केरल समेत कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। 17 से 20 नवंबर तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में चेन्नई, केरल में तिरुअनंतपुरम और आस-पास भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-