CLOSE

Weather Report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:देश के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 सितंबर और 15 सितंबर को पूर्वी भारत के राज्यों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। वहीं, मध्य भारत में 14 से 1 7सितंबर और पश्चिमी भारत में 15 से 17 सितंबर को मॉनसूनी बारिश देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज यहां हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नई दिल्ली में 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। इसी के साथ, रविवार तक नई दिल्ली में हर रोज बारिश का पूर्वानुमान है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात की जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, यहां आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

- Advertisement -

नया पश्चिमी विक्षोभ 15 सितंबर से हो सकता है एक्टिव

15 सिंतबर की रात से प्रदेश में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके चलते 16 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूरे यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ के साथ आकाशीय चमक होने का अलर्ट जारी किया गया है। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है, वहीं शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इन जनपदों में बारिश का अनुमान

ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसी के साथ, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

- Advertisement -

Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-