CLOSE

Weather Report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi : देशभर में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। पिछले दिनों गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं अब मौसम को लेकर राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश की बौछारें पड़ने वाली है, जिसके बाद ठंड का एहसास होगा। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद है।

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह ठंड का एहसास होने लगा है, हालांकि दिन में चिलचिलाती धूप से गर्मी का सामना भी करना पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

कहां कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा कई राज्यों में तो तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका है। वहीं यूपी और राजस्थान में भी आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि यमुनोत्री धाम और ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी होगी, जिसके बाद ये भविष्यवाणी सच हुई और यमुनोत्री धाम की ऊंची पहाड़ियों समेत सप्त ऋषिकुंड में रविवार दोपहर तक जमकर बर्फबारी हुई। उधर दूसरी ओर दक्षिण के राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां केरल और तमिलनाडु में पहले ही भारी बारिश हो रही है, जिसके बाद मौसम विभाग ने अब अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Weather report: बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी! जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-