CLOSE

Weather Report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: ठंड ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार इसका असर केवल उन्हीं राज्यों में देखने को मिलेगा जहां बारिश होने की आशंका जताई जा रही है या जहां बारिश हो रही है। देश के अन्य राज्यों में अक्टूबर सामान्य से गर्म रहने वाला है। गर्मी के कारण यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां आज 7 अक्टूबर को देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आज शनिवार को आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा।

- Advertisement -

अन्य राज्यों के कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर,लद्दाख, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी, जानिए क्या है मौसम का हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-