Weather Report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मानसून की देश के कई राज्यों से विदाई होनी शुरू हो गई है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी जहां भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 9 और 10 अक्टूबर को IMD ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मानसून की देश के कई राज्यों से विदाई होनी शुरू हो गई है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी जहां भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 9 और 10 अक्टूबर को IMD ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात को देखते हुए चेतवानी जारी की है। उधर देश की राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है। सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई है। बाढ़ आने से लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी भारी वर्षा की वजह से हालात बेकाबू हो रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, सिक्किम में आज यानी 8 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिणी कर्नाटक में 9 और 10 अक्टूबर को बारिश देखने को मिल सकती है। केरल की बात की जाए तो 10 और 11 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यहां पिछले दो दिनों से ठंडक का एहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि, धूप निकल जाने के बाद अभी भी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले तीन दिनों तक सुबह के लिए हल्की ठंड महसूस हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली के कुछ इलाके में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश की उम्मीद है।

किन किन राज्यों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार , तमिलनाडु में 8 से 11 अक्टूबर तक बरसात होने की संभावना जताई गई है। कर्नाटक में 9 से 10 अक्टूबर तक भारी बारिश एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। केरल में 9 से 10 अक्टूबर तक भारी बारिश के साथ ही बादलों की गरज और बिजली चमक सकती है। उत्तराखंड में 10 अक्टूबर तक बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।

Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की ठंड से शुरूआत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल

- Advertisement -

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News