Viral Video पति से हुई लड़ाई, महिला चलती ट्रेन से कूदी , यात्रियों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video कहते हैं कि वो पति-पत्नी ही क्या, जिनके बीच विवाद ना हो लेकिन जो अपनी पत्नी को मरने के लिए भड़काए वो पति ही क्या? एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन से कूदती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video कहते हैं कि वो पति-पत्नी ही क्या, जिनके बीच विवाद ना हो लेकिन जो अपनी पत्नी को मरने के लिए भड़काए वो पति ही क्या? एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन से कूदती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में ही पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

दोनों के बीच हुआ विवाद (Viral Video )

घटना मध्य प्रदेश के उरई से आटा के बीच चलने वाले बरौनी एक्सप्रेस की बताई जा रही है। ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री हैं, बैठने के लिए जगह नहीं है, ऐसे में कई लोग ट्रेन के गेट पर भी बैठे हुए हैं। महिला अपने पति के साथ ट्रेन के दरवाजे के पास थी लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

कुछ लोगों का कहना है कि पति ने जानबूझकर पत्नी को ट्रेन से कूदने दिया तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि शराब पीकर लड़ने के बाद खुद ही कूद गई। वीडियो में हैरान यात्रियों और परेशान बच्चों को साफ देखा जा सकता है।

अचानक महिला गेट के पास पहुंची (Viral Video )

ट्रेन में सवार यात्री पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को देख रहे थे। कुछ इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे थे। विवाद के बीच महिला अचानक गेट के पास गई और दरवाजे से लटक गई। इसी बीच उसका हाथ छूटा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। महिला के नीचे गिरने की बात सुनकर पूरी बोगी में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

और ट्रेन से कूद गई (Viral Video )

वहीं गेट के पास खड़े कुछ बच्चे रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे महिला के ही बच्चे हों। एक यात्री को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि शराब पीकर लड़ाई लड़ रही थी और अब चलती ट्रेन से कूद गई। इसके बाद ट्रेन को रोका गया लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की जान बच पाई या नहीं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News