खबरवाला 24 न्यूज प्रयागराज
बसपा के विधायक राजू पाल कि वर्ष 2005 में हुई हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का मामला शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी और सपा के प्रमुख अखिलेश यादव को आमने सामने लाकर खड़ा कर दिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर माफिया और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बयान से सबको हैरान कर दिया मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में कहा कि अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा। उमेश पाल की शुक्रवार को प्रयागराज स्थित उनके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी इस वारदात में उनके गनर की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस वारदात से यूपी को हिला कर रख दिया था। यह मामला सत्ता के गलियारों में चर्चा में आया हुआ है
उमेश पाल का पीछा कर रहे थे बदमाश
बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की बीते दिन हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हमलावर उमेश पाल की कार का लगातार पीछा कर रहे थे और साथ में देसी बम लेकर आए थे।
अखिलेश और योगी का हुआ आमना-सामना
मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री ने कहा आप (समाजवादी पार्टी) अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उन्हें गले का हार बनाएंगे और फिर दूसरी तरफ दोषारोपण भी करेंगे। योगी ने कहा क्या यह सच नहीं की पूर्व सांसद अतीक अहमद को सपा का समर्थन प्राप्त है ? सीएम योगी ने आगे कहा कि उनकी सरकार राज्य में सभी माफिया को खत्म कर देगी
अखिलेश यादव ने भी दिया जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तुरंत बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कल जिस तरह से बम फेंके गए, उससे साफ है कि सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। और गैंगवार जैसी स्थिति पैदा हो गई है। क्या यही रामराज है जहां सारे आम बंदूक चल रही है ? पुलिस पूरी तरह विफल है । इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।


