Weather Report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:राजधानी दिल्ली को अभी तेज गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:राजधानी दिल्ली को अभी तेज गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में शनिवार को सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो 25 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के इलाकों से मॉनसून की वापसी शुरू हो सकती है। हालांकि, इस बीच, बिहार, झारखंड, उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तर पूर्वी भारत में आज यानी 23 सितंबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

क्या रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वहीं, 24 सितंबर को भी नई दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी या बारिश दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

क्या रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं।

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report सूर्य देव ने दिखाए तल्ख तेवर, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News