Weather Report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल ?

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का क्रम अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है, ऐसे में लोगों को एक बार फिर से गर्मी परेशान करेगी। पश्चिमी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का क्रम अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है, ऐसे में लोगों को एक बार फिर से गर्मी परेशान करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह से ही मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। हालांकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है, लेकिन यहां भी हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज मगंलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में 29 सितंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

- Advertisement -

पूर्वी यूपी के किन-किन इलाकों में होगी बारिश

पूर्वी यूपी में मंगलवार को श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें हो सकती हैं। इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया में कुछ स्थानों पर बादल गजरने के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली की चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी यूपी के इलाके सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, झांसी, लखनऊ, बरेली, सीतापुर, चित्रकूट, अयोध्या, रायबरेली, कानपुर, अमेठी समेत तमाम इलाकों में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा, ऐसे में यहां पर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 में सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात की जाए तो आगरा में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी लखनऊ में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान मेरठ में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल? Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल? Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल? Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल? Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल? Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल? Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल? Weather report:गर्मी करेगी यूपी वालों को परेशान, कहां होगी बारिश, जानिए कहां रहेगा मौसम का हाल?

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News