Weather Report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ उत्तर प्रदेश में अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह के वक्त हल्की गुलाबी ठंड पड़ने लगी है, जिससे सर्द मौसम का एहसास हो रहा है तो वहीं दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान बढ़ने लगता है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ उत्तर प्रदेश में अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह के वक्त हल्की गुलाबी ठंड पड़ने लगी है, जिससे सर्द मौसम का एहसास हो रहा है तो वहीं दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान बढ़ने लगता है और हल्की गर्मी महसूस होने लगती है। दिन और रात के तापमान में इन दिनों काफी अंतर है, जिसके चलते जहां सुबह शाम मौसम में नमी रहती है और दोपहर को मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर को भी यूपी के सभी जनपदों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से मौसम ने अचानक पलटी मारी थी, लेकिन बारिश खत्म होने के साथ ही एक बार फिर से मौसम सामान्य हो गया है। मौसस विभाग लखनऊ केंद्र के अनुसार राज्य में अगले पांच जिन तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा । और किसी तरह की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

- Advertisement -

मौसम में नहीं खास बदलाव

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर सुबह के समय हल्के बादल छाए हुए हैं जो दिन चढ़ने के साफ हो जाएंगे और यहां पर धूप निकलेगी। गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ में भी आज ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं, कहीं कोई खास बदलाव नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास ही रहने की उम्मीद है?

पंजाब, हरियाणा के मौसम का हाल

मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। आज धूप के साथ-साथ बादल छाने के आसार बने हुए हैं। वहीं सुबह और शाम में ठंड का अहसास होने लगा है। आपको बता दें मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 और न्‍यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ है। उधर हरियाणा में हरियाणा में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी हल्की बारिश तो कभी मौसम शुष्क हो रहा है। वहीं, राज्य में आज से मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा।

बिहार के मौसम का हाल

बिहार में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। इसके बाद मौसम में बदलाव हुआ है। यहां मौसम खुशनुमा हो चुका है। लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। आइएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदायी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

- Advertisement -

Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: गुलाबी ठंड का सुबह और शाम एहसास, दिन में परेशान करेगी गर्मी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News