UP News यूपी कैबिनेट बैठक आज, भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव जल्द, निगमों-आयोगों में होगा मनोनयन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कुल 23 प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जा सकती है। इस बैठक में खास तौर पर औद्योगिक विकास, शहरी नियोजन और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है।

बिजली पार्क विकास योजना को मिल सकती है मंजूरी (UP News)

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का सबसे अहम एजेंडा “उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025” है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस योजना के तहत राज्य में निजी क्षेत्र की भागीदारी से आधुनिक बिजनेस पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

यह प्रस्ताव रखे जाएंगे (UP News)

- Advertisement -

इसके अलावा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के करीब 10 प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किए जाएंगे। वहीं, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के तीन प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बदलाव की तैयारी है, जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत लिपिकीय संवर्ग के पुनर्गठन का प्रस्ताव शामिल है।

संगठन विस्तार और मनोनयन होगा जल्द (UP News)

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाल ही में ब्रजेश पाठक के आवास पर हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और मनोनयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में केशव प्रसाद मौर्य और पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।करीब एक घंटे चली इस बैठक में प्रदेश कमेटी के गठन, विभिन्न पदों पर नियुक्ति और निगमों, आयोगों व बोर्डों में कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर मंथन किया गया। सूत्रों के अनुसार, यह सहमति बनी कि जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिल पा रहा है, उन्हें निगमों और आयोगों में समायोजित किया जाएगा।

सूची लेकर दिल्ली हुआ रवाना (UP News)

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी प्रस्तावित नामों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम निर्णय दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा और अगले दो-तीन दिनों में सूची जारी की जा सकती है।

- Advertisement -

सीएम योगी पहुंचे थे जेवर एयरपोर्ट (UP News)

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 मार्च को प्रस्तावित दौरे से पहले सीएम ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।रविवार को करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट परिसर में मौजूद रहकर उन्होंने पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

साथ ही प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयार किए गए पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की भी विस्तृत समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

पीएम मोदी 28 को करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है, जो राज्य में निवेश, व्यापार और कनेक्टिविटी को नई गति देगा। कुल मिलाकर, एक तरफ जहां कैबिनेट बैठक में बड़े नीतिगत फैसलों की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक बदलाव और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर भी राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-