CLOSE

UP News उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शुक्लागंज स्थित राहुल सप्रू मैदान में बुधवार को आयोजित केडीएमए लीग के अंडर-13 क्रिकेट मैच के दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि दूसरे अंपायर और कई खिलाड़ी घायल हो गए।

मैच खत्म होते ही टूटा मधुमक्खियों का झुंड (UP News)

जानकारी के अनुसार केसीए की अंडर-13 क्रिकेट लीग के तहत वाईएमसीसी और पैरामाउंट टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मैच समाप्त होने के बाद 65 वर्षीय अंपायर मानिक गुप्ता मैदान पर दूसरे अंपायर जगदीश का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान में आ गया और खिलाड़ियों व अंपायरों पर हमला कर दिया।

हमले से बचने के लिए खिलाड़ी मैदान पर लेट गए (UP News)

हमले से बचने के लिए खिलाड़ी मैदान पर लेट गए, जबकि कुछ लोग इधर-उधर भागकर सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। अंपायर नावेद बाथरूम में जाकर बच निकले, लेकिन मानिक गुप्ता और जगदीश मधुमक्खियों के झुंड से घिर गए। जगदीश किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे, लेकिन मानिक गुप्ता पर करीब दस मिनट तक लगातार हमला होता रहा। उनके शरीर पर 50 से अधिक डंक लगे।

- Advertisement -

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया (UP News)

उम्र अधिक होने और पहले से हृदय रोग से पीड़ित होने के कारण मानिक गुप्ता की हालत तेजी से बिगड़ गई। मैदानकर्मियों और पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू ने उन्हें तुरंत शुक्लागंज के निजी अस्पतालों में पहुंचाया, लेकिन कथित तौर पर कई अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई खिलाड़ी घायल, छत्ते को लेकर लापरवाही के आरोप (UP News)

इस घटना में अंपायर सुनील निषाद सहित कई खिलाड़ी और स्कोरर भी घायल हुए हैं। हालांकि सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान परिसर में पहले से मधुमक्खियों का छत्ता मौजूद था, जिसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे।यह हादसा खेल आयोजनों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-