Khabarwala 24 News Saharanpur: UP News उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। शनिवार देर रात यूपी में महज पांच घंटे के भीतर दूसरा बड़ा एनकाउंटर हुआ। बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी बदमाश को ढेर करने के बाद अब सहारनपुर में STF ने एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी सिराज अहमद को एनकाउंटर में मार गिराया।
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर पहुंचा था सिराज (UP News)
एसटीएफ के अनुसार, हत्या के मामले में वांछित और सुल्तानपुर निवासी सिराज अहमद कई दिनों से STF के रडार पर था। शनिवार देर रात इनपुट मिला कि वह पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से होते हुए थाना गंगोह क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है।
घेराबंदी होते ही की फायरिंग (UP News)
सूचना के आधार पर STF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। खुद को घिरा देख सिराज ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सिराज गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में तोड़ा दम, SP देहात ने की पुष्टि (UP News)
घायल हालत में सिराज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिराज की मौत की पुष्टि सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने भी की है।
हथियारों का जखीरा बरामद (UP News)
एनकाउंटर स्थल से STF ने
- दो पिस्टल
- भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस
- एक मोटरसाइकिल
- चार मोबाइल फोन
- दो वाई-फाई डोंगल
- कुछ अहम दस्तावेज
बरामद किए हैं।
30 से ज्यादा संगीन मामलों में था वांछित (UP News)
सिराज अहमद पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और रासुका जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पांच घंटे में दो एनकाउंटर से मचा हड़कंप (UP News)
बुलंदशहर और सहारनपुर में हुए लगातार दो एनकाउंटर के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। पुलिस और STF की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


