Khabarwala 24 News Muzaffarnagar: UP News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात परासौली नहर पटरी पर एक सनसनीखेज मुठभेड़ (Encounter)हुई। बुढ़ाना और शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मेहताब (30) उर्फ गलकटा को गोलीबारी में मार गिराया। मेहताब जनपद शामली के थानाभवन के गांव सोंटा रसूलपुर का निवासी था और उसके खिलाफ लूट, डकैती, अपहरण, जानलेवा हमला व बंधक बनाकर लूट जैसे गंभीर अपराधों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह वेस्ट यूपी के आठ जिलों में सक्रिय अपराधी के रूप में जाना जाता था।
क्या है पूरा मामला (UP News)
पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री और शाहपुर थाना प्रभारी मोहित कुमार अपनी टीमों के साथ नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। संदिग्धों को रोकने के प्रयास पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। पीछा करते हुए दोनों थानों की टीमों ने जौला नहर पुल के पास पुराने बंद भट्ठे के आसपास बदमाशों को घेर लिया। भट्ठे में घुसकर मेहताब और उसके साथी ने पुलिस पर फिर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से मेहताब घायल हो गया। उसके साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घायल मेहताब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।

दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी हुए घायल (UP News)
मौके से पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक .32 बोर का रिवाल्वर, एक 9 एमएम पिस्टल, कारतूस, बाइक, तीन तोला सोना और एक किलो चांदी बरामद की। फायरिंग में बुढ़ाना कोतवाली के गढ़ी सखावत चौकी प्रभारी दरोगा ललित कसाना और शाहपुर थाने के सिपाही अलीम घायल हो गए। दोनों थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगने की जानकारी है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का मुआयना किया और बताया कि मेहताब 14 सितंबर को बुढ़ाना में सर्राफा व्यापारी नेमचंद और उनके पोते से लूट की घटना का मुख्य आरोपी था। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस कांबिंग ऑपरेशन चला रही है।
अपराधियों पर कसती नकेल (UP News)
अपराधियों के खिलाफ पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। 7 दिनों के भीतर दो एनकाउंटर हुए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में ही गोरखपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी नईम को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। नईम पर नोएडा, मेरठ समेत दिल्ली में करीब 36 मुकदमे दर्ज थे। वहीं यूपी एसटीएफ ने नीट छात्र दीपक गु्प्ता की हत्या करने वाल गोतस्कर जुबैर को भी एनकाउंटर में ढेर किया था।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


