UP News गौ तस्करों ने जौनपुर में पुलिस पर चढ़ाई गाड़ी, एक जवान शहीद, पुलिस मुठभेड़ में एक हुआ बदमाश ढेर, दो के पैर में लगी गोली

Khabarwala 24 News Jaunpur: UP News यूपी के जनपद में शनिवार रात पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़ हो गई। गौ-तस्करों की पिकअप ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम को रौंद दिया। इस हमले में कांस्टेबल दुर्गेश शहीद हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों का लगभग 60 किलोमीटर तक पीछा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Jaunpur: UP News यूपी के जनपद में शनिवार रात पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़ हो गई। गौ-तस्करों की पिकअप ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम को रौंद दिया। इस हमले में कांस्टेबल दुर्गेश शहीद हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों का लगभग 60 किलोमीटर तक पीछा किया। बताया जाता है कि रात लगभग 11.30 बजे जौनपुर के खुज्ज़ी मोड़ के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप आई। पुलिस को देखकर पिकअप चालक ने भागने की कोशिश की। कांस्टेबल दुर्गेश ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया। तो बदमाशों ने उन्हें पिकअप से टक्कर मार दी। और फरार हो गए। घायल अवस्था में दुर्गेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने हमलावरों का किया पीछा

पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावरों का पीछा शुरू किया। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में पुलिस जब उनके करीब पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में कोटवा थाना के गांव जलालपुर का रहने वाला मुसाफिर पुत्र सलमान को सीने में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में यह हुए घायल

वहीं मुठभेड़ में वाराणसी के सामना चौबेपुर का रहने वाला नरेंद्र यादव तथा चंदौली के थाना अलीनगर टडिया निवासी गोलू यादव के पैर में गोली लगी है। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News