Khabarwala 24 News Hapur: UP News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी को मेरठ दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पीएम के आगमन से पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मेरठ पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सीएम करेंगे व्यवस्थाओं की समीक्षा (UP News)
मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे मेरठ पहुंचेंगे। वह सभास्थल, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट की रूपरेखा की समीक्षा करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे कर लिए जाएं। सीएम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों पर विशेष चर्चा कर सकते हैं।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी। सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था (UP News)
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। एसपीजी कमांडो पहले ही मेरठ पहुंच चुके हैं और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर चुके हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, सघन चेकिंग अभियान और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है। जनसभा स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन (UP News)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मेरठ दौरे के दौरान रैपिड रेल के मोदीपुरम तक विस्तारित कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो परियोजना का उद्घाटन करेंगे। मोहिउद्दीनपुर में प्रस्तावित जनसभा स्थल, शताब्दीनगर और मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन सहित हेलिपैड का निरीक्षण किया जा चुका है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं।प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


