CLOSE

UP News ड्रोन चोर की अफवाह से युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Bareilly: UP News उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली कस्बे में ड्रोन चोरों की दहशत के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार रात करीब दो बजे एक युवक अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचा, लेकिन मोहल्ले वालों ने उसे ड्रोन चोर समझकर दबोच लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

ड्रोन चोरों की अफवाह से दहशत (UP News)

इलाके में इन दिनों ड्रोन से चोरी की अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। इसी डर से मोहल्ले के लोग रात में जाग रहे थे। युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया था। युवक छिपते-छिपाते उसके घर पहुंचा, लेकिन वहां से निकलते समय मोहल्ले वालों की नजर उस पर पड़ गई।

युवक को चोर समझकर पीटा (UP News)

मोहल्ले वालों ने युवक को देखते ही ड्रोन चोर का शोर मचा दिया। भीड़ ने उसे घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाने के बावजूद भीड़ ने उसे चोर समझकर पीटना जारी रखा।

- Advertisement -

पुलिस ने बचाया, दो घंटे तक चला ड्रामा (UP News)

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। इस घटना को लेकर करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए युवक को छोड़ दिया गया।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-