UP News यूपी में 9 आईएएस अफसरों के तबादले, अनुराग यादव को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार को नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव किए। इस निर्णय के तहत प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव को अब प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार को नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव किए। इस निर्णय के तहत प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव को अब प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं प्रमुख सचिव, नियोजन तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग आलोक कुमार तृतीय को उनके मौजूदा पद के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी (UP News)

प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एम. देवराज को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (उपाम) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- Advertisement -

इन्हें दिया गया अतिरिक्त कार्यभार (UP News)

अन्य बदलावों में रवि रंजन, जो पहले यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन और यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक थे, उन्हें विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। टीके शिबु, जो एपीसी शाखा में विशेष सचिव हैं, को वर्तमान पद के साथ यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

सैम्या गुरुरानी बनी नगर आयुक्त शाहजहांपुर (UP News)

प्रतीक्षारत अधिकारियों में हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि सौम्या गुरुरानी को नगर आयुक्त, शाहजहांपुर नियुक्त किया गया है। वहीं शाहजहांपुर के नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद पर तैनात किया गया है।इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News