CLOSE

Rinku Priya Engagement क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई , कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: Rinku Priya Engagement भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज आज सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल सेंट्रम में होने जा रही इस रिंग सेरेमनी में 300 से ज्यादा VVIP मेहमान शामिल होंगे। क्रिकेट और राजनीति की दो चर्चित हस्तियों की इस खास शाम में कई बड़ी शख्सियतें शिरकत करेंगी।

कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, और जया बच्चन समेत कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, सांसद इकरा हसन और कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की खबर है। आयोजन को लेकर सुरक्षा और प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अलीगढ़ में साढ़े तीन करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुआ परिवार

सगाई से पहले ही रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित उनके नए 3.5 रुपए करोड़ के आलीशान बंगले में शिफ्ट हो चुका है। यहीं पर अब उनके माता-पिता, भाई-बहन और रिंकू निवास कर रहे हैं। शादी के बाद प्रिया सरोज भी इसी घर में आएंगी।

- Advertisement -

होटल ताज में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में आयोजित की जाएगी। इसमें क्रिकेट, फिल्म और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। यह समारोह एक भव्य आयोजन बनने जा रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-