Meerut News मिस कॉल से हनी ट्रैप तक… मेरठ में व्यापारी को बनाया बंधक, 7 लाख की फिरौती; सूझबूझ से बची जान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Meerut: Meerut News उत्तर प्रदेश के मेरठ में हनी ट्रैप और फिरौती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम जाल में फंसाकर एक पशु व्यापारी को बंधक बना लिया गया और उससे 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से पीड़ित कारोबारी को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया, जबकि साजिश रचने वाली महिला और उसका सगा भाई गिरफ्तार कर लिए गए हैं।यह पूरा मामला मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र का है। पीड़ित की पहचान हापुड़ जिले के पिलखुआ निवासी शान के रूप में हुई है, जो पेशे से पशु व्यापारी है।

मिस कॉल से शुरू हुआ प्रेम जाल (Meerut News)

पुलिस के अनुसार, सरधना क्षेत्र की रहने वाली सीमा नाम की महिला ने शान के मोबाइल पर पहले मिस कॉल की। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर कथित प्रेम संबंध में बदल गई। महिला ने भरोसा जीतकर कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया।

अश्लील वीडियो बनाकर बनाया बंधक (Meerut News)

22 दिसंबर को महिला ने शान को लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित अपने एक परिचित के घर बुलाया। आरोप है कि वहां संबंध बनाने के दौरान महिला ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसी दौरान महिला का भाई अंकित और उसके साथी वहां मौजूद थे। वीडियो के बाद सभी ने मिलकर कारोबारी को बंधक बना लिया और 7 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

- Advertisement -

दोस्त और स्थानीय लोगों ने बचाई जान (Meerut News)

खुद को फंसा हुआ देखकर पीड़ित ने किसी तरह अपने दोस्त रामभूल को फोन कर मौके पर बुला लिया। घर के अंदर हो रहे हंगामे से आसपास के लोगों को शक हुआ। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति समझते ही पीड़ित को मुक्त कराया।

पुलिस ने महिला और भाई को किया गिरफ्तार (Meerut News)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन सीमा और उसके भाई अंकित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

क्या कहती है मेरठ पुलिस (Meerut News)

सीओ कोतवाली मेरठ अंतरिक्ष जैन ने बताया कि यह हनी ट्रैप और फिरौती का गंभीर मामला है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल कॉल, अनजान संपर्क और ऐसे प्रलोभनों से सतर्क रहें।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-