CLOSE

UP Politics मिशन 2024: पीएम मोदी ने खुद संभालेंगे यूपी का मोर्चा, सांसदों के साथ करेंगे बैठक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

UP Politics Khabarwala 24 News Lucknow:आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी एकता की कवायद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री अलग-अलग समूहों में देशभर के सांसदों के साथ बैठक कर न केवल उनका रिपोर्ट कार्ड देखेंगे, बल्कि इलाकेवार सियासी हवा का भी आकलन करेंगे। इसी क्रम में पीएम 31 जुलाई और 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सांसदों से भी मिलेंगे।

आपको बता दें कि यूपी के लोकसभा क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व पास पहुंच चुकी है। इसी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर भाजपा नेतृत्व अब सांसदों की कॉपी जांचेगा। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अलग अलग सांसद समूहों की बैठक लेंगे। आगामी 31 जुलाई को पश्चिमी यूपी के सांसदों की बैठक होगी। इसका संयोजन केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करेंगे। इस बैठक में बृज, पश्चिम और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सांसद शामिल होंगे।

वहीं दो अगस्त को पूर्वी यूपी के सांसदों की बैठक बुलाई गई है। इसके संयोजक केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय होंगे। इस बैठक में काशी, गोरक्ष और अवध क्षेत्र के सांसदों की मौजूदगी रहेगी। आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से इस कवायद को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -

Up politics मिशन 2024: पीएम मोदी ने खुद संभालेंगे यूपी का मोर्चा, सांसदों के साथ करेंगे बैठक Add Up politics मिशन 2024: पीएम मोदी ने खुद संभालेंगे यूपी का मोर्चा, सांसदों के साथ करेंगे बैठक Up politics मिशन 2024: पीएम मोदी ने खुद संभालेंगे यूपी का मोर्चा, सांसदों के साथ करेंगे बैठक Up politics मिशन 2024: पीएम मोदी ने खुद संभालेंगे यूपी का मोर्चा, सांसदों के साथ करेंगे बैठक

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-