Hapur News: Khabarwala 24 News Hapur:लायंस क्लब हापुड़ के तत्वावधान में मोदीनगर रोड स्थित श्रीमति ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मन्दिर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर संजय मल उपस्थित रहे व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर मुकेश उपस्थित रहे । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस सदस्यों ने भाग लेकर वृक्षारोपण किया गया ।
वृक्ष लगाना ही नहीं,बल्कि उनका पोषण करना भी उद्देश्य
मुख्य अतिथि संजय मल्ल ने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ वृक्ष लगाना ही नहीं हैं उनका पोषण करना भी है उनको जीवित रखना भी है। वृक्ष से हमें ऑक्सीजन मिलती है ,लकड़ी मिलती है जिससे हमारा फर्नीचर बनता है और हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा महत्व है । विशिष्ट अतिथि मुकेश द्वारा कहा गया कि हमारे द्वारा तीन लाख पौंधे निशुल्क दिए गए है और हमारे द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।

गोष्ठी का किया आयोजन
वृक्षारोपण कार्यक्रम के चेयरमैन संजय कृपाल ने बताया कि लायंस क्लब लगातार रूप से इस तरीके के सेवा कार्य वृक्षारोपण कार्यक्रम करता रहा है और करता रहेगा विभिन्न वरिष्ठ सदस्यों ने अपने इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ डीके वशिष्ठ ने कहा कि हमारे जीवन में अगर हम प्रतिवर्ष तीन वृक्ष लगाएंगे तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा । उन्होंने वृक्ष लगाने के ऊपर ज़ोर दिया , प्रमोद ने डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर से अनुरोध किया कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं यह भी तय होना चाहिए कि वह खाली लगे ही नहीं बल्कि उसके बाद में वो उनका पोषण होकर वह वृक्ष बने इस पर भी ध्यान देना चाहिए। सुरेश गुप्ता ने बताया की हम सब का यह दायित्व है की हम सब अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं । विजय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इसे में ऑक्सीजन प्राप्त होती है। हमारे जीवन में ऑक्सीजन बहुत महत्वपूर्ण है। आनंद आर्य , प्रमोद, विकास अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे और वृक्षारोपण का महत्व बताया ।

आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी
लायंस क्लब के अध्यक्ष सचिन (एस.एम.) ने सभी सदस्यों से कहा कि हर सदस्य पौधा लगाते हुए के फोटो लायंस ग्रुप पर अपडेट कर आज के कार्यक्रम के उद्देश्य को पूरा करने में सहयोग दे ।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को लायंस क्लब इंस्टालेशन समारोह किया जायेगा जो कि जीरो एब्सेंट पॉलिसी पर होगा । सभी सदस्य वहां मौजूद रहेंगे और 22 जुलाई को एक निःशुल्क नेत्र शिविर सरस्वती शिशु मंदिर मे लगाया जायेगा। उन्होंने सभी अतिथियों और क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

क्लब के बारे में जानकारी दी
लायन प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम के अतिथियों को लायंस क्लब के बारे मैं जानकारी दी और क्लब के चल रहे स्थायी प्रोजेक्ट्स के बारे मैं बताया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब कोषाध्यक्ष प्रणय आर्य , आनंद आर्य , प्रमोद गर्ग , नरेश शर्मा , जीतेन्द्र माहेश्वरी , विजय अग्रवाल, डॉ. डी.के. वशिष्ट , अशोक माहेश्वरी , अनिल अग्रवाल जी (टीटू), रविंद्र गर्ग , सुभाष अग्रवाल , प्रदीप गुप्ता , संजय कृपाल , अनिल अग्रवाल , नीलकमल कोहली , अतुल गुप्ता, अशोक चोकड़ायत , अतुल चोकड़ायत, डॉ. नवीन मित्तल, पुनीत मित्तल, प्रशांत मित्तल , सुबोध आर्य , विकास अग्रवाल, विपिन गुप्ता , राजीव सिंघल, प्रशांत मांगलिक , सौरभ अग्रवाल , अखिलेश गर्ग, अनुज जैन, ध्रुव, अमित कृष्ण गर्ग जी (सी.ए.) आदि सदस्य उपस्थित थे ।



