CLOSE

Lucknow News:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Lucknow News Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में जल्‍द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि 30 से ज्‍यादा जिलाध्‍यक्ष बदले जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए पदाधिकारियों की सूची तैयार है। जल्‍द ही इस पर हाईकमान की मुहर लग सकती है। जिसके बाद घोषणा कर दी जाएगी।

Lucknow news:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में संगठन की मजबूती की कवायद चल रही है। जातीय सहित अन्‍य सभी समीकरणों को दुरुस्‍त किया जा रहा है। पिछले कई माह से संगठन में बदलाव की चर्चा चल रही है। अब पार्टी में इसकी कवायद तेज कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सूची लगभग तैयार है। बस इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी रह गया है।

- Advertisement -

Lucknow news:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार
योगी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा

जहां एक तरफ संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट है तो दूसरी ओर योगी कैबिनेट में भी फेरबदल की चर्चा चल पड़ी है। माना जा रहा है कि घोसी उपचुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल में कुछ नई एंट्री हो सकती है। हाल में एनडीए में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर और भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन इसके पहले घोसी उपचुनाव में उनकी अग्निपरीक्षा होनी है। विभिन्‍न बोर्डों और आयोगों में भी नियुक्ति की प्रक्रिया घोसी उपचुनाव के बाद पूरी किए जाने की सम्‍भावना है।

Add1
Add1

जिलाध्‍यक्षों के कामकाज का लेखाजोखा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाल में पार्टी की ओर से जिलाध्‍यक्षों के कामकाज का लेखाजोखा लिया गया था। निकाय चुनावों में विभिन्‍न जिलों में पदाधिकारियों की भूमिका की समीक्षा भी की गई थी। अब परफार्मेंस के आधार पर बदलाव की तैयारी है। बदलाव के जरिए जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश है। जल्‍द ही पार्टी की ये कवायद बदलावों की शक्ल में सामने नज़र आएगी। उधर जिलाध्यक्ष की दौड़ में लगे भाजपाई भी जिलाध्यक्ष की सूची आने के इंतजार में लगे हैं।

Lucknow news:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार Lucknow news:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार Lucknow news:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार Lucknow news:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार Lucknow news:यूपी भाजपा संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव, 30 से ज्‍यादा बदलते जाएंगे जिलाध्‍यक्ष, सूची तैयार

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-