IPS Transfer उत्तर प्रदेश में कई IPS के तबादले की तैयारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: IPS Transfer नए साल 2024 में पुलिस विभाग में बड़े बदलाव होंगे। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तीन वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात पुलिस अफसरों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा हाल ही में हुई प्रोन्नत हुए अफसरों को भी नई तैनाती दी जानी है।

शासन ने हाल ही में एसपी रैंक में कार्यरत वर्ष 2009 व 2010 बैच समेत 34 आईपीएस अफसरों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया। यह सभी आईपीएस पहली जनवरी 2024 को डीआईजी हो जाएंगे। ऐसे में इन अफसरों की नई तैनाती के आदेश भी जारी होंगे। इसके अलावा आईजी रैंक के दो अफसरों को एडीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है।

अपने पद पर बन रह सकते हैं (IPS Transfer)

इनमें से एक रमित शर्मा प्रयागराज के कमिश्नर और दूसरे डॉ. संजीव गुप्ता सचिव गृह के पद पर तैनात हैं। हालांकि प्रोन्नति के बाद भी दोनों अफसर अपने-अपने पद पर बने रह सकते हैं, क्योंकि पुलिस कमिश्नर पद पर आईजी से लेकर एडीजी तक की तैनाती होती है। इसी तरह सचिव गृह के पद पर भी एडीजी की तैनाती हो सकती है। बावजूद इसके फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

- Advertisement -

फेरबदल की तैयारी हुई तेज (IPS Transfer)

इसी तरह चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जद में गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार समेत 20 से ज्यादा आईपीएस आ रहे हैं। एक स्थान पर तीन साल से ज्यादा समय तक तैनाती के कारण इनके तबादले की उम्मीद है। हाल ही में लगभग 250 पीपीएस अधिकारियों को इसी आधार पर स्थानान्तरित किया गया था। आईपीएस अफसरों में जिलों के एसपी से लेकर कमिश्नरेट में तैनात अफसर तक शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार जोन से लेकर रेंज तथा कमिश्नरेट व जिलों तक फेरबदल करने की तैयारी चल रही है। डीजी रैंक के पदों पर भी कुछ फेरबदल की उम्मीद है।

add
add

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-