जानिए कौन है वंशिका? जो बनेंगी क्रिकेटर Kuldeep Yadav की दुल्हनियां, देखिए सगाई का वीडियो

Khabarwala 24 News Lucknow: स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंग्लैंड दौरे से पहले सगाई कर ली है । बुधवार को उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सगाई समारोह बहुत ही पारंपरिक तरीके से हुई, जिसमें रिंकू सिंह जैसे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंग्लैंड दौरे से पहले सगाई कर ली है । बुधवार को उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सगाई समारोह बहुत ही पारंपरिक तरीके से हुई, जिसमें रिंकू सिंह जैसे कई क्रिकेटर मौजूद रहे। कुलदीप और वंशिका की सगाई लखनऊ स्थित एक होटल में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

Kuldeep Yadav की मंगेतर वंशिका के बारे में जानिए ?

कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका कानपुर के लाल बंगला इलाके की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशे से वे एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। उनके पिता जीवन बीमा निगम (LIC) में अधिकारी हैं. बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं।

- Advertisement -

रिंकू सिंह भी हुए शामिल

Kuldeep Yadav की सगाई समारोह में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उनकी मंगेतर जौनपुर के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी सगाई में मौजूद रही। खास बात यह है कि रिंकू खुद भी जल्द सगाई करने जा रहे हैं। 8 जून को वे भी सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे। उनकी शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में तय की गई है।

जल्द ही बंधेंगे शादी के बंधन में

30 साल के कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। लेकिन मैच से पहले अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। सगाई के बाद बहुत जल्द वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News