Vikas Bharat Sankalp Yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह

Vikas Bharat Sankalp Yatra Khabarwala 24 News Hapur : न्याय पंचायत कस्तला कास्मावाद में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में इस न्याय पंचायत के ग्रामीणों और प्रधानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी विभागों के अधिकारियों ने इसमें शिरकत की और अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Vikas Bharat Sankalp Yatra Khabarwala 24 News Hapur : न्याय पंचायत कस्तला कास्मावाद में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में इस न्याय पंचायत के ग्रामीणों और प्रधानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी विभागों के अधिकारियों ने इसमें शिरकत की और अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सभी विभागों की ओर से जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए थे। इस न्याय पंचायत में इस यात्रा कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह को बनाया गया था।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा से गांव विकसित होंगे, जनपद विकसित होगा और देश विकसित होगा। सरकार जनता के द्वार जाकर उनको योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उसका लाभ उनको दे रही है। सरकार की कोशिश है कि लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने से किसी भी रूप में वंचित न रह जाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत इस न्याय पंचायत से हो रही है। अन्य न्याय पंचायतों में भी इसी तरह की यात्रा निकाली जाएगी और उसका लाभ ग्रामीणों को दिलाया जायेगा। शुक्रवार को न्याय पंचायत अच्छेजा में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह
उप निदेशक कृषि ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी दी। पांच किसानों को कृषि सम्मान निधि का प्रमाण पत्र भी इस अवसर पर जारी किया गया। डी सी एनआरएलएम ने समूहों की गतिविधियों और उनके माध्यम से महिलाओं में आ रहे आर्थिक स्वावलंबन पर प्रकाश डाला। समाज कल्याण अधिकारी ने विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। एलडीएम ने बैंक की ओर से दी जा रही लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला थाने की प्रभारी प्रतिमा त्यागी ने महिलाओं व ग्रामीणों को हेल्प लाइनों का प्रयोग करने और अपने को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण शाला के विजेता 10 छात्रों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत )बिशन सक्सेना ने की।

- Advertisement -

पुष्प देकर किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में निजामपुर के ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार, अनवरपुर के प्रधान नरेश चंद्र सैनी और अच्छेजा के प्रधान कुलदीप त्यागी ने अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

Add
Add

Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह Vikas bharat sankalp yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News