Khabarwala 24 News Vrindavan:UP News राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 58वीं कार्यकारिणी की बैठक 14 और 15 मार्च को ठाकुर जी की पावन भूमि हरमिलाप भवन, वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की गई। इस दो दिवसीय बैठक में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज को एकजुट करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रवीण सेठी को किया सम्मानित (UP News)
बैठक के दौरान पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय संयोजक एवं हापुड़ निवासी प्रवीण सेठी को उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंबाला की मेयर श्रीमती शैलजा सचदेवा, हैदराबाद के सुरेश मेहरा तथा अलवर के दीवान चंद सेतिया ने ठाकुर जी का प्रतीक चिन्ह और पटका भेंट कर सम्मानित किया।
विभिन्न राज्यों से सदस्यों ने लिया भाग (UP News)
इस बैठक में अलवर, हैदराबाद, रायपुर, भोपाल, जयपुर, ग्वालियर, मेरठ, हापुड़, नोएडा, नागपुर, जमशेदपुर और अशोक नगर समेत देश के कई शहरों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती और विभिन्न राज्यों में फैले पंजाबी समाज को एक मंच पर लाने के लिए विचार-विमर्श किया।
158 संस्थाएं जुड़ी (UP News)
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने कहा कि भारत के लगभग सभी राज्यों और जिलों में पंजाबी समाज बड़ी संख्या में रहता है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई एक मजबूत संस्था नहीं बन पाई है जो सभी को एक साथ जोड़कर काम कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के बैनर तले देशभर की लगभग 158 छोटी-बड़ी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं, जो मिलकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि जब-जब पंजाबी समाज एकजुट हुआ है, तब-तब समाज में नई ऊर्जा और परिवर्तन की लहर आई है। वृंदावन की इस पवित्र भूमि से पंजाबी समाज को फिर से संगठित करने और नई क्रांति का आह्वान किया गया है।
पंजाबी दिवस मनाया जाएगा (UP News)
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 30 मई को पूरे देश में पंजाबी समाज “पंजाबी दिवस” के रूप में मनाएगा। इस दिन खत्री रोड वंश के आदि प्रवर्तक माने जाने वाले श्री अरुण जी महाराज की जयंती को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। देशभर के पंजाबी समाज से इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया गया।
इसके अलावा बैठक में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पूरे देश में पंजाबी समाज के लोग मोमबत्ती जलाकर भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान शहीद हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।कार्यक्रम में अंबाला की मेयर शैलजा सचदेवा को राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ भी दिलाई गई।
यह रहे मौजूद (UP News)
बैठक में जबलपुर से इंदर मोहन भाटिया, हैदराबाद से सुरेश मेहरा, अलवर से दीवान चंद सेतिया, जबलपुर से नितिन भाटिया, अरुण मेंहदीरत्ता, अंबाला से वीरेंद्र मेहरा, रांची से सिकंदर वधावन, जयपुर से राधेश्याम आहूजा, डॉ. महेश पीपली, सुरेंद्र सोनी, ग्वालियर से कन्हैया आनंद, प्रवीण गुलाटी, जबलपुर से नीता अरोड़ा, सतीश नागपाल, भोपाल से जीआर गांधी, अंबाला से रितिका मेंहदीरत्ता, सुनीता पीपली, नोएडा से वीरेंद्र मेहता, मनोज बवेजा सहित देशभर से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



