CLOSE

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न l

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर किया जाए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जनपद में घटित हो रही दुर्घटनाओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कर्तव्यो का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता तथा एन.एच.ए.आई के प्रतिनिधियों को स्थलीय निरीक्षण करने एवं प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि समय-समय पर स्कूल एवं कालेजों में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए। अनाधिकृत वाहनो में यात्रा न कराने की जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने यह दिए निर्देश

अपर जिलाधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को अपने अपने मार्गो पर साईन बोर्ड, स्पीड साईन बोर्ड, ब्रेकर, जेब्रा क्रसिंग, फुटपाथ की मरम्मत एवं झाडियों को कटवाने एवं आबादी वाले क्षेत्रों में साईन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जनपद में चिंहित किए गये नवीन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों/ब्लैक स्पॉट्स के दोनों तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले ब्लैकस्पॉट चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम सदर सुनीता सिंह, सीओ अशोक सिसोदिया, यातायात प्रभारी छविराम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़, सहायक संभागीय अधिकारी, समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Add1
Add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-