CLOSE

Rashtriya Sainik Sansthan 12 फरवरी को शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण: ज्ञानेंद्र त्यागी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Rashtriya Sainik Sansthan  राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तरप्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन हुआ ।

प्रतिमा का यह करेंगे अनावरण (Rashtriya Sainik Sansthan )

बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि दिनांक 12 फरवरी दिन सोमवार को ग्राम सादुल्लापुर बांगर पोस्ट महलवाला जिला मेरठ में उतर प्रदेश सिक्ख मिशन हापुड़ के प्रभारी ज्ञानी ब्रजपाल सिंह के चाचा सिपाही शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर,कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सरदार हरि सिंह,ढिल्लो,रास्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्य मार्गदर्शक व आन्ध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर, लेफ्टिनेंट जनरल अमोलक जीत सिंह (ए.वी.एस.एम,वी.एस.एम), लेफ्टिनेंट जनरल जे.आर.भाटी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी० पी० त्यागी (वीर चक्र) करेगें ।

भारत पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया (Rashtriya Sainik Sansthan )

पश्चिमी उत्तरप्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने बताया कि शहीद राजपाल सिंह ने 3 दिसंबर 1971 को भारत पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद 

बैठक में वरिष्ठ जिला संयोजक शशांक मुनि त्यागी,जिला सचिव मुकेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा,नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरुण ध्यानी,युवा जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला उपाध्यक्ष नताशा त्यागी,जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय मौजूद रहे।

Rashtriya sainik sansthan 12 फरवरी को शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण: ज्ञानेंद्र त्यागी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-