CLOSE

Poet Conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में….

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Poet Conference Khabarwala24 News Hapur : लोहा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एक कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमोद कुमार गुप्ता ने की एवं मंच का संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया। प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा दीपावली पर्व हमें प्रेम प्रीत प्यार का संदेश देता है। संरक्षक विजेंद्र गर्ग लोहे वाले एवं अनिल जैन ने कहा कि आओ हम सभी नफरतों के अंधेरे खत्म करके प्यार के दीप प्रज्वलित करें।

सम्मेलन में कवि डॉ.अनिल बाजपेई ने पढ़ा राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में हैं, राम व्योम में हैं, राम रोम रोम में हैं, राम अंबर में हैं, राम समंदर में हैं, कोई पूछे कि राम कहां रहते हैं, राम हम सभी के दिलों में रहते हैं।

- Advertisement -

ओज कवि डॉ.सौरभ कांत शर्मा ने पढ़ा मन हो जाए एक देवालय,सबके हृदय में भक्ति हो। हो राम चरित मानस घर घर,घट में सबके अनुरक्ति हो। हों राष्ट्रवाद के सब नायक मां का भगवा परिधान रहे और दसों दिशाओं में गूंजित यह वंदेमातरम गान रहे।

कवयित्री डॉ.शुभम त्यागी ने पढ़ा मिलकर जुलकर सब बैठे हैं उत्सव बड़ा मना देंगे। तुम क्या जानो हम अधरों पर मन के भाव सजा देंगे। साथ तुम्हारा जो मिल जाए,आह, वाह और ताली से, कविता की तो बात ही क्या है,दिल का हाल सुना देंगे। पूजा शुक्ला ने पढ़ा सहर के लफ्ज़ पर बैठी हंसी ताबीर जैसी हूं, तुम्हारे रंग में डूबी हुई तस्वीर एक जैसी हूं, जहन में झांक कर देखो सदा पाओगे तुम मुझको तुम्हारे दिल के हिन्दुस्तान में कश्मीर जैसी हूं।

स्मृति चिंह भेंट कर किया सम्मानित (Poet Conference)

सचिव मनोज गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नितिन सिंघल, राहुल गुप्ता ने सभी कवियों को पटका स्मृति चिन्ह भेंटकर उनको सम्मानित किया।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Poet Conference)

इस अवसर पर अनुराग गर्ग, सुभाष गोयल, कृष्ण अवतार शर्मा, तुषार, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनिल जैन, अमित गुप्ता मौजूद रहे

Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में.... Poet conference राम इन हवाओं में हैं, राम इन फिजाओं में....

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-