Khabarwala 24 News Hapur: NHAI के छिजारसी टोल प्लाजा (Chhajarsi Toll Plaza) पर हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जहां टोल कर्मचारियों ने एक गाड़ी चालक के साथ मारपीट की और उसकी सोने की अंगूठी तक छीन ली थी। यह सब सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि गाड़ी का फास्टैग मशीन ने रीड नहीं किया। इस घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त एक्शन लेते हुए छिजारसी टोल प्लाजा (Chhajarsi Toll Plaza) संचालित करने वाली कंपनी पर 7 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया है।
NHAI के छिजारसी टोल प्लाजा पर क्या हुआ था मामला?
बता दें कि 1 जून को आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता ठाकुर दीपक सिंह चौहान का सहायक असीम चौधरी उनके छोटे भाई गौरव चौहान को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। जब उनकी गाड़ी छिजारसी टोल प्लाजा (Chhajarsi Toll Plaza) पर पहुंची, तो टेक्निकल खराबी की वजह से फास्टैग मशीन ने गाड़ी का फास्टैग स्कैन नहीं किया। बस, यहीं से शुरू हुआ बवाल। टोल कर्मचारी विपिन राठी और कुलदीप ने असीम के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने असीम के साथ मारपीट कर दी और उसकी सोने की अंगूठी तक छीन ली।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई
जब टोल कर्मचारियों की इस हरकत की खबर पुलिस को मिली, तो प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत छिजारसी टोल प्लाजा (Chhajarsi Toll Plaza) पहुंचे। पुलिस की सख्ती के बाद टोल कर्मचारियों को अंगूठी वापस करनी पड़ी। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। असीम और उनके साथियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तक पहुंचाया।
NHAI ने लिया सख्त एक्शन
अधिवक्ता ठाकुर दीपक सिंह चौहान ने 4 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की। NHAI ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच शुरू की। टोल प्लाजा के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें टोल कर्मचारियों की बदतमीजी साफ दिखाई दी। जांच में यह भी सामने आया कि छिजारसी टोल प्लाजा (Chhajarsi Toll Plaza) पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और कर्मचारियों की लापरवाही इसका बड़ा कारण है।
इसके बाद NHAI ने टोल संचालक कंपनी पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। जिसमें आए दिन जाम लगने पर भी जुर्माना लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय पर जुर्माना नहीं भरा गया, तो नोटिस जारी किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए की कार्रवाई
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि जांच में टोल कर्मचारियों की लापरवाही साफ पाई गई। उन्होंने कहा, “टोल प्लाजा पर गाड़ी चालकों के साथ अभद्रता की जाती है। टोल प्लाजा कंपनी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


