CLOSE

MLA Vijaypal Aadhati डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास: विजयपाल आढ़ती

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: MLA Vijaypal Aadhati  गांव चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय भाजपा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ग्राम सिमरौली में पहुंचे और घर घर संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए पत्रकों का वितरण किया।

क्या बोले विधायक (MLA Vijaypal Aadhati)

विधायक विजय पाल आढ़ती ने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का गरीबों को लाभ दिलाया जा रहा है। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड समेत अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कों का जाल देश भर में बिछाया गया है। वंदे भारत ट्रेन समेत कई ट्रेनों का संचालन कराया गया है। जिससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो। देश और प्रदेश में हवाई अड्डों का निर्माण कराया गया है। अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण कराया गया।

विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखे विभिन्न योजनाओं संचालित की जा रही है। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अाज बहन बेटियां बेखौफ घर से बाहर जा सकती है। व्यापारी बेखौफ व्यापार कर रहा है। प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य कराया जा रहा है।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (MLA Vijaypal Aadhati)

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रिंस पंडित , ग्राम प्रधान सरोज देवी , प्रधान पति महेश , संजय कुमार , प्रदीप , वैभव त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Mla vijaypal aadhati डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास: विजयपाल आढ़ती Mla vijaypal aadhati डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास: विजयपाल आढ़ती

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-