CLOSE

Krida Bharti बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी: धर्मेंद्र भारद्वाज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Krida Bharti Khabarwala24News Hapur: क्रीड़ा भारती महिला मंडल के तत्वावधान में 10 वॉ सेल्फ डिफेंस एवं योग शिविर का समापन कार्यक्रम एस एस वी इंटर कॉलेजके बाबू लक्ष्मी नारायण आंतरिक क्रीड़ा भवन में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी मेरठ-ग़ाज़ियाबाद धर्मेन्द्र भारद्वाज रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि हमारे समाज के विकास के लिये लैंगिक समानता अति आवश्यक है। महिला और पुरुष समाज के मूल आधार हैं। समाज में लैंगिक असमानता सोच-समझकर बनाई गई एक खाई है, जिससे समानता के स्तर को प्राप्त करने का सफर बहुत मुश्किल हो जाता है। आए दिन महिलाओं एवं लड़कियां के साथ छेड़ छाड़ की घटना आम हो गई है। इस स्थिति से निकलने के लिए विशेष कर बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस काफी जरूरी हो जाता है। इसके लिए सरकारी स्तर से सेल्फ डिफेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

- Advertisement -

Krida Bharti क्रीडा भारती के कार्यक्रमों की जानकारी दी

विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व प्रदेश मंत्री क्रीड़ा भारती डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि इस शिविर में भाग लेने वाली बालिकाएं आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने क्रीडा भारती के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

बेटियों और महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा यह शिविर

अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती Krida Bharti महामंत्री राज चौधरी राज चौधरी ने कहा की बेटियों और महिलाओं के लिए यह शिविर काफी उपयोगी साबित होगा। महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे शिविरों का आयोजन सकारात्मक पहल है। शिविर में छात्राओं को शरीर के अत्यंत नाजुक अंगों की जानकारी दी गई जहां पर प्रहार करके असामाजिक तत्वों को आसानी से धराशाही किया जा सकता है। उन्होंने बताया यदि कोई छात्रा एक बार सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिग लेती है तो उसका आत्मविश्वास इतना बढ़ जाता है कि वह न केवल असामाजिक तत्वों से छेड़छाड़ वह छींटाकशी की स्थिति में उन्हें करारा सबक सिखा सकती है बल्कि किसी दूसरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की दशा में उसकी मदद भी कर सकती है।

- Advertisement -
Girl students participating in the program of krida bharti
Girl students participating in the program of krida bharti

 

छात्राओं को यह दिए टिप्स

शिविर में बताया गया कि सभी छात्राओं को अपने आसपास के वातावरण को लेकर अत्यंत सतर्क रहना चाहिए। किसी भी तरह की छेड़छाड़ व छींटाकशी को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और और जोरदार तरीके से विरोध करना चाहिए।

यह रहे मौजूद

इस मोके पर पंकज अग्रवाल, डॉ संदीप त्यागी, मनीष कुमार, मनप्रीत खैरा, ब्रिजेश गर्ग, आशीष गर्ग, सुधांशु गोयल, वन्दना सिंहल, डॉ शशि शर्मा, गुंजन गर्ग, नीलम गुप्ता, विनीता शर्मा, निशा त्यागी, सौम्या, ऋचा शर्मा, सलोनी शर्मा, अंजलि गर्ग, कनक गुप्ता, छमा शर्मा, शिवानी शर्मा, आकांक्षा त्यागी, रोहन, अंकुर, रोहताश, मनीषा, परवीन, जूही, राशि कंसल, गौरव, मनोज अग्रवाल, आयुष अरविंद शर्मा, संतोष अग्रवाल, मुकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Krida bharti बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी: धर्मेंद्र भारद्वाज Krida bharti बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी: धर्मेंद्र भारद्वाज Krida bharti बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी: धर्मेंद्र भारद्वाज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-