Illegal E-Rickshawsअपंजीकृत और ओवरलोड ईरिक्शा पर चला चाबुक, 30 ई-रिक्शा की सीज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Illegal E-Rickshaws Khabarwala 24 News Hapur: शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीकरण और ओवरलोडिंग के सड़कों पर दौड़ती मिली 30 ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया गया।


शहर में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को सामना करना पड़ता है। बेतरतीब ढंग से सड़कों पर दौड़ने वाली ई-रिक्शा शहर में जाम की समस्या का प्रमुख कारण हैं। हजारों की संख्या में बिना पंजीकरण के नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा चालक इनका व्यवसायिक प्रयोग भी कर रहे हैं और लोगों की परेशानी का भी सबब बन रहे हैं।


शुक्रवार को एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय व यातायात पुलिस ने सड़कों पर उतकर ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौराना उन्होंने बिना पंजीकरण व ओवरलोड सड़कों पर दौड़ रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 ई-रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया।

- Advertisement -


एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। ई-रिक्शा चालक नियमों के अनुसार ईरिक्शा चलाएं और संबंधित दस्तावेज परा कर लें, अन्यथा उनके वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।

add
add

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-