HPDA की बड़ी कार्रवाई: पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

HPDA kharwala24 News Hapur : HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने पिलखुवा विकास क्षेत्र में करीब 26000 वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने कुल सात मामलों में कार्रवाई की है, जिसमें से तीन मामलों में ध्वस्तीकरण और चार मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची हुई है।

क्या है मामला

जिलाधिकारी / उपाध्यक्ष महोदया, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में श्री प्रदीप कुमार सिंह, सचिव / सक्षम अधिकारी एच.पी.डी.ए के दिशा निर्देशन में मजिस्ट्रेट वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार, धौलाना, जिला हापुड़ की उपस्थिति में व पुलिस बल थाना पिलखुवा के सहयोग से तीन प्रकरणो में ध्वस्तीकरण एवं चार प्रकरणो में सीलिंग की कार्यवाही की गई।

- Advertisement -


HPDA ने इन प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त :

ग्राम मीरापुर में मुकेश गिरी ने 16 हजार वर्ग मीटर पर अवैध प्लाटिंग, पिलर संख्या 145,146 के उत्तर में रेलवे लाईन व एनएच 24 के मध्य 7000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग, जीएस मेडिकल कालेज के सामने ग्राम पिपलाबंदपुर दिनेश नगर रोड पिलखुवा निवासी सुनील कुमार व अन्य द्वारा तीन हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। जबकि रेलवे लाइन के निकट मसौता रोड पर गौरव जैन की 500 वर्ग गज के गोदाम, पिलर नंबर 6 व 7 के मध्य चरण का 600 वर्ग गज का व्यवसायिक निर्माण, गैस एजेंसी के सामने परतापुर चौराहा पर मनीष कुमार की 55 वर्ग गज पर हाल व दुकान तथा सिद्धि विनायक हास्पिटल अचपल गढ़ी पिलखुवा में डा.मदन की 125 वर्ग मीटर व्यवसायिक हाल को सील किया गया है।


अभियान में यह रहे मौजूद :

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन टी.के जैन एवं अवर अभियन्ता देशपाल सिंह व वीरेश कुमार राणा व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।


सचिव ने दी चेतावनी :

हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

add1
add1

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-