CLOSE

HPDA हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की आनंद विहार योजना में कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर यानि आॅडिटोरियम बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही मास्टर प्लान 2031 में शासकीय समिति द्वारा आई छह आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया गया है। मास्टर प्लान की फाइल अब शासन को अंतिम मोहर के लिए भेजी जाएगी।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मेरठ में हुई बैठक में पांच में से चार प्रस्ताव पास हो गए। एक प्रस्ताव को परीक्षण के लिए रोका गया है। इसके साथ साथ जिले में अब चार मंजिला बिल्डिंग भी बन सकेंगी। इससे ग्राउंड फ्लोर को पार्किंग में प्रयोग किया जाएगा। इससे जाम के झाम की समस्या का समाधान हो सकेगा।

शासन को भेजा जाएगा मास्टर प्लान का संशोधित प्रारुप (HPDA)

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने भाग लिया। बैठक में कुल पांच प्रस्तावों पर चर्चा की गई। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत जीआईएस पर आधारित हापुड़ मास्टर प्लान 2031 के प्रारूप में शासकीय समिति द्वारा छह आपत्तियों पर सुझाव दिए गए थे।

- Advertisement -
Hpda 1
Hpda 1

भूमि परिवर्तन और कुछ अन्य आपत्तियां थीं। जिनका निस्तारण कर दिया गया है। जल्द ही लखनऊ में मास्टर प्लान 2031 को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों का प्रस्तुतिकरण है। अब इस मास्टर प्लान के संशोधित प्रारूप को शासन को भेजा जाएगा।

कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर को हरी झंडी (HPDA)

इसके अलावा आनंद विहार में कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर बनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। आनंद विहार में करीब 17 हजार वर्ग मीटर भूमि में करीब चार करोड़ से इसका निर्माण किया जाएगा। यह प्रस्ताव भी बैठक में पास हो गया। इसमें करीब 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ साथ यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश एनर्जी कंजरवेशन बिल्डिंग कोड की अधिसूचना को प्राधिकरण द्वारा भवन संहिता से संबंधित प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है। इस प्रस्ताव के तहत जो लोग प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण के साथ सोलर सिस्टम लगवाएंगे, उन्हें छूट प्रदान की जाएगी। एक प्रस्ताव आनंद विहार आवासीय योजना में निर्मित सामुदायिक केंद्र को किराए पर संचालित करने के संबंध में पुनपरीक्षण के लिए रोक दिया गया है।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

बैठक में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, महेश अग्रवाल, अशोक कुमार वाजपेयी, नगर नियोजक राजीव रतन शाह, पिलखुवा पालिकाध्यक्ष विभू बंसल, सदस्य महेश अग्रवाल, महेश त्यागी, आदि मौजूद थे।

Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण

Add
Add

Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण Hpda हापुड़ में अब बन सकेंगी चार मंजिला इमारतें, मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों का हुआ निस्तारण

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-