Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लाखन फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की भयानक आवाज के साथ व्यक्ति दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की हुई पहचान (Hapur)
मृतक की पहचान फरीदनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले सरदेश कुमार (52 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रिलायंस रोड स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरदेश कुमार फ्लाईओवर के नीचे सड़क पार कर रहे थे, तभी अंधाधुंध तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस और सीओ अनीता चौहान मौके पर पहुंचीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
फरार वाहन की तलाश तेज, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे (Hapur)
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। वाहन नंबर और चालक की शिनाख्त के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


