CLOSE

Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जानिए कितने वाहनों के किए चालान और सीज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में अपंजीकृत, बिना नंबर प्लेट, कर बकाया, फिटनेस समाप्त और नाबालिग द्वारा संचालित ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो व अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत ३६ वाहनों का चालान किया गया, 8 वाहनों को निरुद्ध कर टीपी नगर में खड़ा किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यालय में अभियान चलाकर 30 ई-रिक्शा की फिटनेस जारी की गई।

Hapur  में इन स्थानों पर चला अभियान

यह अभियान एआरटीओ रमेश चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय और यातायात निरीक्षक छवि राम के नेतृत्व में अंबेडकर तिराहा, तहसील चौराहा और जिले के अन्य स्थानों पर चलाया गया। चालकों को वैध दस्तावेजों के साथ वाहन संचालन और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। वाहन स्वामियों से अपील की गई कि जिन ई-रिक्शा का पंजीकरण संभव नहीं है, उन्हें स्वयं कटवाकर स्क्रैप करा लें।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक अनवरत जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू करना है। अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस अभियान से अवैध वाहनों पर लगाम कसने और राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
Add
Add

Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जानिए कितने वाहनों के किए चालान और सीज Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जानिए कितने वाहनों के किए चालान और सीज Hapur हापुड़ में अवैध वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जानिए कितने वाहनों के किए चालान और सीज

Hapur
Hapur
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-