Hapur सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत,हापुड़ से गुलावठी जा रहा था युवक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मंगलवार की रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर सें टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के गांव जरावठी निवासी राहुल देव स्कूटी पर सवार होकर मंगलवार की रात को किसी काम से हापुड़ से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अकडोलीं पुलिस के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी डिवाइडर से टकराकर उसकी मौत हो गई। । हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। आसपास के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

मां की चार फरवरी को हुई थी मौत (Hapur)

बताया गया कि मृतक राहुल देव की मां लता की गत 4 फरवरी को ही मौत हुई थी। इस सदमें से अभी परिजन उभर नहीं पाए कि राहुल की मौत हो गई। मृृतक के दो भाई और एक बहन है। जबकि पिता गजेंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।

- Advertisement -

शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी पुलिस (Hapur)

इस सबंध में थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर राहुल देव की मौत हुई है। पुलिस नें शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की जांच की जा रही ही है।

Hapur
Hapur
add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-