CLOSE

Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बछलौता में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हाईटेंशन लाइन को लेकर रोष व्यक्त किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को ग्राम बछलौता निवासी सोनू के पड़ोस में कुआं पूजन हो रहा है। पड़ोस में डीजे बजने पर सोनू छत पर देखने के लिए पहुंच गया। इसी बीच हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे परिजन में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन युवक को नगर के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

युवक सोनू की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार भी शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम ने लाइन को नहीं हटवाया। अगर ऊर्जा निगम के अफसर इस मामले को गंभीरता से लेते और हाईटेंशन लाइन को हटवा देते तो शायद यह हादसा न होता।

Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

- Advertisement -

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में प्रशासनिक और निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। प्रयास है कि समस्या का समाधान कराया जाए।

चार साल पहले हुई थी शादी (Hapur)

बताया गया कि सोनू की करीब चार साल पहले गाजियाबाद निवासी रेनू से शादी हुई थी। मृतक के एक तीन साल का पुत्र कार्तिक और डेढ़ साल का पुत्र लड्डू है। मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक गाजियाबाद की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम कर परिवार का पालन पोषण करता था।

Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत Hapur बछलौता में युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-