Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बंदरों के झुंड ने नगर के मोहल्ला गणेशपुरा में छत पर टहल रहे युवक पर हमला कर दिया। हमले में बंदरों ने युवक को कई जगह काटा है। यहां तक कि बंदरों से बचने के प्रयास में युवक छत से भी नीचे सड़क पर गिर गया। इस कारण युवक के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बंदरों के झुंड ने नगर के मोहल्ला गणेशपुरा में छत पर टहल रहे युवक पर हमला कर दिया। हमले में बंदरों ने युवक को कई जगह काटा है। यहां तक कि बंदरों से बचने के प्रयास में युवक छत से भी नीचे सड़क पर गिर गया।

इस कारण युवक के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई हैं। परिजनों ने युवक को अस्नताल में भर्ती कराया है। वहीं, बंदरों को न पकड़ने पर सभासद विकास दयाल ने 16 नवंबर से पालिका अधिकारियों को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

- Advertisement -

शहर में बंदर और कुत्तों का आतंक (Hapur)

नगर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक जारी है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना लोगों के साथ हो रही है। जिस कारण लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान भी पहुंच रहा है। आए दिन शिकायत के बाद भी नगर पालिका कोई कदम नहीं उठा रही है।

अब बंदरों के झुंड ने वार्ड नंबर नौ के मोहल्ला गणेशपुरा में रविवार को छत पर टहल रहे युवक विनय कोरी के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान विनय की कमर और हाथ पर बंदरों ने काट लिया। हमले से बचने के दौरान विनय नीचे गिर गया। जिससे दोनों पैर के गट्टे की हड्डी टूट गई हैं। इसी तरह की घटना आलोक कॉलोनी में तीन दिन पहले हुई थी। जिसमें गंभीर चोट के साथ टांके भी आए थे।

सभासद ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी (Hapur)

सभासद विकास दयाल ने बताया कि आतंकित बंदरों और कुत्तों की बड़ी शिकायतों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। अनेकों बार शिकायत दर्ज कराई गई हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इससे शहरवासियों में नाराजगी पनप रही है। उन्होंने आतंकित बंदरों और कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। साथ ही इस प्रकार की घटना से घायल पीड़ितों को इलाज और मुआवजे की मांग की गई है।

- Advertisement -

क्या कहते हैं जिम्मेदार ((Hapur))

पालिका के अधिशासी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि बंदरों के पकड़ने के लिए कई बार टेंडर निकाले हैं, लेकिन किसी ने टेंडर नहीं लिया। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही बंदरों और कुत्तों को पकड़वाया जा सके।

Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी

Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी Hapur युवक पर बंदरों ने किया हमला, दोनों पैरों की टूटी हड्डी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News