Hapur में युवती पर रहस्यमयी तरल पदार्थ से हमला, आरोपी ने दी तेजाब की धमकी

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के त्रिलोकीपुरम कॉलोनी में 14 अगस्त को तड़के 4:30 बजे एक सनसनीखेज घटना ने दहशत फैला दी। गली नंबर-4 निवासी आस मोहम्मद पुत्र हनीफ ने सो रही युवती करिश्मा पर अज्ञात तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे उसकी आंख, पेट और जांघ पर जलन के निशान पड़ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के त्रिलोकीपुरम कॉलोनी में 14 अगस्त को तड़के 4:30 बजे एक सनसनीखेज घटना ने दहशत फैला दी। गली नंबर-4 निवासी आस मोहम्मद पुत्र हनीफ ने सो रही युवती करिश्मा पर अज्ञात तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे उसकी आंख, पेट और जांघ पर जलन के निशान पड़ गए। करिश्मा दर्द से तड़प उठी। शोर सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन आरोपी गालियां और हाथापाई कर फरार हो गया। उसने धमकी दी, “अभी तो ट्रेलर था, अबकी बार तेजाब डालकर चेहरा जला दूंगा।” इस खौफनाक धमकी ने परिवार को दहशत में डाल दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

यह वारदात 13 अगस्त को बच्चों की कहासुनी से शुरू हुई थी। मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जब आस मोहम्मद ने सुबह-सुबह इस कृत्य को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी मोहल्ले में खुलेआम घूम रहा है और धमकियां दे रहा है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका से सहमा है, और मोहल्ले में भय का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ( (Hapur))

परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश जारी है, और जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

Add
Add

Add-----
Add—–

 

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-