Hapur श्री शिक्षा प्रसार समिति का कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, सोमवार को होगी मतगणना

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहर के प्रतिष्ठित श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव के लिए रविवार सुबह को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। शाम पांच बजे तक एसएसवी डिग्री कालेज में मतदान होगा। इसके लिए 48 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 988 मतदाता करेंगे। दोनों गुटों ने लगा रखा है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहर के प्रतिष्ठित श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव के लिए रविवार सुबह को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। शाम पांच बजे तक एसएसवी डिग्री कालेज में मतदान होगा। इसके लिए 48 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 988 मतदाता करेंगे।

दोनों गुटों ने लगा रखा है एेड़ी से चोटी का जोर

श्री शिक्षा प्रसार चुनाव के लिए कालेज परिसर में आठ बूथ बनाए गए। कमरों में लकड़ी की बल्ली, कैमरे आदि लगाकर बूथ तैयार किए गए। वहीं, चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय से आब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं। यह चुनाव प्रधान, उप-प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद के साथ ही डिग्री कालेज की आठ सदस्य वाली कमेटी, इंटर कालेज की पांच सदस्य वाली कमेटी और शिक्षा प्रसार समिति के 27 सदस्य वाली कमेटी के लिए होगा। पिछले तीन महीने से इस चुनाव को लेकर शहर के सभी बड़े नामचीन परिवार और अन्य लोग जुटे हुए हैं। प्रतिष्ठा से जुड़े इस चुनाव में दोनों गुटों ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। मतदान स्थल पर आने वाले मतदाताओं से दोनों गुटों के प्रत्याशी वोट मांग रहे थे।

- Advertisement -

सुरक्षा के किए गए कड़े प्रबंध

श्री शिक्षा प्रसार समिति चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मतदान स्थल पर सुबह से ही पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हो गए। यातायात पुलिस कर्मी भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।

दोनों गुटों से पदों पर प्रत्याशी —

पद शिक्षा प्रसार समिति –

सेवा ग्रुप —————श्री सरस्वती ग्रुप

- Advertisement -

प्रधान –

प्रदीप गुप्ता — सुरेश चंद संपादक

मंत्री-

अमित अग्रवाल जोनी ——लवलीन गुप्ता

प्रबंधक –

सुनील कुमार गोयल ———–सुधीर अग्रवाल

उप-प्रधान –

संजय कुमार अग्रवाल ————-अरुण कुमार गर्ग

उप-मंत्री –

राजेंद्र अग्रवाल रोशे —————विशाल आनंद

उप-प्रबंधक-

अजय कांत गर्ग ————–ललित कुमार गोयल

कोषाध्यक्ष –

वेद प्रकाश गर्ग ——————-सुशील कुमार जैन

आडिटर-

भारत भूषण गोयल —————–अनिल कुमार गुप्ता

Add-
Add-

Hapur श्री शिक्षा प्रसार समिति का कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, सोमवार को होगी मतगणना

Add
Add

Hapur श्री शिक्षा प्रसार समिति का कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, सोमवार को होगी मतगणना Hapur श्री शिक्षा प्रसार समिति का कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, सोमवार को होगी मतगणना Hapur श्री शिक्षा प्रसार समिति का कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, सोमवार को होगी मतगणना

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News