Hapur में पुलिस मुठभेड़: शातिर अपराधी विलाल गिरफ्तार, अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur की बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी विलाल को मुठभेड़ में धर दबोचा है। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur की बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी विलाल को मुठभेड़ में धर दबोचा है। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, और चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद की है।

चेकिंग के दौरान बदमाश को रोकने का किया प्रयास (Hapur)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस लुहारी खेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा दिया, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन , बदमाश ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करतते हुए फायरिंग की। जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

- Advertisement -

कौन है घायल बदमाश (Hapur)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल बदमाश गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र निवासी विलाल है। ये शातिर अपराधी पहले से ही गाजियाबाद और हापुड़ पुलिस के रडार पर था। इसके खिलाफ गौकशी, आर्म्स एक्ट, और अन्य अपराधों में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस अब ये भी पता लगा रही है कि क्या इसका क्राइम नेटवर्क अन्य जिलों तक फैला हुआ है।

पुलिस ने यह किया बरामद (Hapur)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद की गई है। बरामद की गई बाइक के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह गाजियाबाद से चोरी हुई है।

Add
Add

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News