CLOSE

Hapur श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार और कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य वर्णन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा स्थल भक्तिरस में सराबोर हो गया। कथा व्यास देवीजी ने भगवान वामन अवतार के दिव्य प्रसंग और श्रीकृष्ण जन्म की पावन कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके मधुर वाणी और भावनात्मक प्रस्तुति से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

अहंकार के विनाश और भक्ति की विजय का प्रतीक (Hapur)

देवीजी ने भगवान वामन अवतार की महत्ता बताते हुए कहा कि यह अवतार अहंकार के विनाश और भक्ति की विजय का प्रतीक है। राजा बलि के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि भगवान अपने भक्तों के वचन और समर्पण को सर्वोपरि मानते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने बार-बार “वामन भगवान की जय” के जयकारे लगाए।

अत्यंत सुंदर और भावुक वर्णन किया (Hapur)

इसके पश्चात देवीजी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का अत्यंत सुंदर और भावुक वर्णन किया। कंस के अत्याचार, देवकी-वसुदेव की पीड़ा और अंधकार में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। जैसे ही नंद बाबा के घर उत्सव का वर्णन हुआ, पूरा कथा स्थल कृष्ण जन्मोत्सव में परिवर्तित हो गया।

- Advertisement -

धूमधाम के साथ मनाया जन्मोत्सव (Hapur)

भक्तगणों ने ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और नृत्य-संगीत के साथ बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर भावपूर्ण भक्ति का अनुभव किया। कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ चौथे दिन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

आध्यात्मिक चेतना जागृत करने वाला (Hapur)

इस पावन अवसर पर यजमान पंडित अरविंद शर्मा सर्राफ रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी हापुड़ कुँवर ज्ञानंजय सिंह एवं एडीएम हापुड़ संदीप कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने वाला बताया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

कथा में वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता, अंकुश ट्विंकल सर्राफ, वैभव गुप्ता, आयुष अरविंद शर्मा, सुलभ गोयल, राहुल त्यागी, एडवोकेट विवेक गर्ग, नितिन गर्ग, मुदित मोहन चौबे, प्रिंस अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मोनू बजरंग, एडवोकेट राजीव शर्मा, एडवोकेट रितेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur-
Hapur-
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-