CLOSE

Hapur वैभव गुप्ता को IIA यंग इंटरप्रेन्योर सेल का कैप्टन नियुक्त, उद्यमियों ने दी बधाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर ने युवा उद्यमी वैभव गुप्ता (पाइप वाले) को वर्ष 2025-26 के लिए यंग इंटरप्रेन्योर सेल का कैप्टन नियुक्त किया है। यह घोषणा IIA चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने की। वैभव गुप्ता की इस नियुक्ति पर हापुड़ के उद्यमी समुदाय और समाजसेवियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी, साथ ही उनके नेतृत्व में युवा उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई।

युवा उद्यमियों को करेंगे प्रोत्साहित (Hapur)

नियुक्ति के बाद वैभव गुप्ता ने कहा, “IIA द्वारा मुझे दी गई यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ इस दायित्व को निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और हापुड़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देना है।” उन्होंने युवा उद्यमियों के लिए नवाचार, प्रशिक्षण और नेटवर्किंग के अवसर बढ़ाने की योजना पर जोर दिया।

इन्होंने दी बधाई (Hapur)

इस अवसर पर हापुड़ के प्रमुख समाजसेवी और बिल्डर मनोज सिंहल, निर्मित गोयल, सभासद शशांक गुप्ता, तुषार जैन, युवा उद्यमी विभोर अग्रवाल, रजत सिंघल (तेल वाले), मुदित मोहन, आशीष मित्तल, सचिन बंसल, सुमित कंसल, मधुर कंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वैभव गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने उनके नेतृत्व में यंग इंटरप्रेन्योर सेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-