Hapur गुरुद्वारा श्री गुरू कलगीधर सिंह सभा ट्रस्ट ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur गुरुद्वारा श्री गुरू कलगीधर सिंह सभा ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों की सुरक्षा कराने का अनुरोध किया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

ज्ञापन में बताया गया कि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अतरपुरा चौपला, हापुड़ सभी धर्मों को प्रेम पूर्वक मानने वाली सामाजिक कार्य करने वाली एक धार्मिक संस्था है। प्रबन्धक कमेटी आपको अवगत कराना चाहती है कि पिछले दिनों सरखपाल सिंह कालडा द्वारा गुरुद्धारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरविन्दर सिंह छाबडा के साथ मारपीट की और गुरुद्वारे के कार्य को रोका गया। एक दिन बाद ही सरबपाल सिंह कालडा गुरुद्वारे के अन्य सदस्य कबलजीत सिंह (मिन्टू)और उनके भाई सेवादार सरदार जसपाल सिंह (पाली) को अपनी दबंगई दिखाते हुए गुरुद्वारे में मारपीट की। गुरूद्वारे में मारपीट के दौरान सेवादार सरदार जसपाल सिंह (पाली) की मृत्यु हो गई थी।

ज्ञापन में यह लगाया आरोप (Hapur)

उन्होंने ज्ञापन में बताते हुए आरोप लगाया कि सरदार सरबपाल सिंह अपने कई साथियों के साथ गुरुद्वारे में दहशत फैलाने व गुरुद्वारे पर अवैध कब्जा करना चाहता है। जबकि उनका पूरा परिवार गुरुद्वारा की कमेटी का कोई सदस्य नहीं है। उन्होंने अनुरोध किया कि आरोपी एवं उसके सहयोगी तथा उसके परिवार से गुरुद्वारा कमेटी व सभी सदस्य को सुरक्षा प्रदान करे। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गुरुद्वारा श्री गुरू कलगीधर सिंह समा ट्रस्ट व्यक्तिगत रूप से किसी भी व्यक्ति/महिला के प्रति मतभेद, द्वेष भावना व असुरक्षा (नुकसान पहुँचाने) के लिए नहीं है। कमेटी का उद्देश्य देश व समाज की सेवा करना है।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर संरक्षक सरदार कवलजीत ईश्वर सिंह, महासचिव हरविंदर सिंह अजमानी, अध्यक्ष हरविंदर सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सरकार शमशेर सिंह अाजमानी, कंवरजीत सिंह, जसबीर सिंह, आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-