Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद Hapur के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मदर डेरी के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
लठमार कॉलोनी, विजयनगर (गाजियाबाद) निवासी रूपचंद ने कोतवाली पिलखुवा में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र मुकेश कुमार 3 जनवरी को बाइक पर सवार होकर ग्राम हिडालपुर स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड फर्नीचर कंपनी में काम पर जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मदर डेरी के पास पहुंचा, गाजियाबाद की ओर से आ रही एक बस के चालक ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
उपचार के दौरान हुई मौत (Hapur)
हादसे में मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मुकेश कुमार की मौत हो गई।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)
थाना प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


