Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण

Khabarwala 24 Hapur News : (गौरव शर्मा) क्षेत्र के गांव असौड़ा में सत्य सनातन महासंघ और प्रबुद्ध जनसंघ के तत्वावधान में सनातनी संस्कृति बचाने वालों की आत्मिक शांति के लिए शनिवार को सामूहिक श्राद्ध (तर्पण) किया गया। इस अवसर पर उन की आत्माओं की शांति के लिए हवन कर आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम में जिले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur News : (गौरव शर्मा) क्षेत्र के गांव असौड़ा में सत्य सनातन महासंघ और प्रबुद्ध जनसंघ के तत्वावधान में सनातनी संस्कृति बचाने वालों की आत्मिक शांति के लिए शनिवार को सामूहिक श्राद्ध (तर्पण) किया गया। इस अवसर पर उन की आत्माओं की शांति के लिए हवन कर आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यह अपनी तरह का प्रदेश का पहला आयोजन था। अगले वर्ष से इसको प्रत्येक जिले में आयोजित करने की तैयारी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि हमें अपने पितरों से बहुत कुछ सीखने काे मिलता है। उनका आशीर्वाद जीवन में बहुत अधिक मूल्यवान है। प्रदेश सरकार में मंत्री यशवीर सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद के जरिए बड़ी-बड़ी मुसीबतों को दूर किया जा सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील भराला ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों और बड़ों का कभी अनादर नहीं करना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिक्का ने कहा कि आज हमारे पूर्वजों के बलिदान का ही परिणाम है कि हमारी सनातनी संस्कृति फल फूल रही है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि मुगल आक्रांताओं से सनातनी संस्कृति को बचाने के लिए हमारे पूर्वजाें ने बड़ी संख्या में अपने प्राणों की आहुति दीं थीं।
—-
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक बोर्ड के उपाध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, आशीष वत्स, डाक्टर विकास अग्रवाल, डाक्टर पराग शर्मा, डाक्टर राहुल त्यागी, डाक्टर विपिन गुप्ता, दुष्यंत त्यागी, गौरव प्रताप, रुद्राक्ष त्यागी, राकेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, पुनीत शर्मा, अनिल त्यागी, नरेंद्र शर्मा, मनोज वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण Hapur सनातनी संस्कृति को बचाने वालों की आत्म शांति के लिए किया गया तर्पण

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News