CLOSE

Hapur के सिंभावली में पेट्रोल पंप संचालक की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में नवादा नहर के किनारे स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के संचालक चौधरी शुकेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके सिर में गोली लगने से शव उनके निजी आवास के कमरे में मिला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस और फोरेंसिक टीम सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस के अनुसार, न्याजपुर खैय्या निवासी चौधरी शुकेश सिंह ने लगभग दो साल पहले नवादा नहर के किनारे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप शुरू किया था। उन्होंने पंप के बगल में ही अपना निजी आवास बनाया, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे शुकेश सिंह पेट्रोल पंप के आसपास टहल रहे थे। इसके बाद वे अपने कमरे में गए। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो शुकेश सिंह खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली। परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विनिता भटनागर, सीओ वरुण मिश्रा, थानाध्यक्ष सुमित तोमर और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। शुकेश सिंह की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली चलने की घटना आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

- Advertisement -
Hapur -
Hapur –

परिजन का बुरा हाल (Hapur)

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार में मातम पसरा है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग शोकाकुल परिजन को सांत्वना दे रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है, और परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि शुकेश सिंह ने आत्महत्या क्यों की, क्या वे किसी मानसिक तनाव या अन्य परेशानी से जूझ रहे थे।

Add
Add

 

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-